पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं या नहीं, क्या आपके पास है इसका जवाब?

 

पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं:DocTubeBlog

पीरियड में बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स करने से प्रेगनेंसी नहीं होगी! अगर आप भी इस सोच के शिकार हैं, तो थोड़ा रूकें और चीजों को समझने की कोशिश करें। आप जो सोच रहे हैं, वो पूरी सच्चाई नहीं है। जी हाँ, डॉक्टरों का भी यही मानना है। हैरान ना हो क्योंकि पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं। हालांकि, इस तरह के मामले बहुत कम नजर आते हैं लेकिन ऐसा हो सकता है। 

जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं या नहीं, इस बारे में लखनऊ से स्त्री रोग, फर्टिलिटी एवं आईवीएफ विशेषज्ञ, डॉ. शिप्रा बागची बताती हैं कि महिलाओं में पीरियड की एक साइकिल होती है। जब महिला का पीरियड आता है, तब उसका अंडा विकसित होना शुरू हो जाता है। पीरियड के 14 दिनों बाद ये अंडा ओव्यूलेट होता है। इसीलिए पीरियड में संबंध बनाने से प्रेगनेंसी की संभावना काफी कम होती है। गर्भधारण की सबसे ज्यादा संभावना ओव्यूलेशन प्रक्रिया के दौरान होती है। हर महिला में उनके पीरियड साइकिल के अनुसार ओव्यूलेशन का समय भी अलग-अलग होता है। अगर महिला का मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है, तो उनका ओव्यूलेशन 12 से 14 दिन के बीच में शुरू हो जाता है। इस दौरान अगर कपल बिना किसी सुरक्षा का इस्तेमाल किये संबंध बनाते हैं, तो महिला के प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

जानें कैसे पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

प्रेगनेंसी का संबंध महिला की मेन्सट्रुअल साइकिल से होता है। जब कपल बिना किसी प्रोटेक्शन के संबंध बनाते हैं, तो इस अवस्था में पुरुष का स्पर्म महिला की प्रजनन प्रणाली में प्रवेश कर जाता है और वहां तकरीबन 5 दिनों तक मौजूद रहता है। ऐसे में अगर महिला की पीरियड साइकिल कम दिनों की होती है और उसका ओव्यूलेशन जल्दी शुरू हो जाता है, तो बिना प्रोटेक्शन के पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं। 

वैसे तो ज्यादातर डॉक्टर पीरियड में संबंध नहीं बनाने का सुझाव देते हैं। अगर इसके बाद भी कपल संबंध बनाते हैं, तो उन्हें हमेशा प्रोटेक्शन या कॉन्डम का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, पीरियड में संबंध बनाने से प्रेगनेंसी होने की संभावना तो रहती ही है, साथ ही कपल को कुछ और परेशानी होने का खतरा भी बना रहता है।

एक नजर डालें पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान पर

  • पीरियड के दौरान यौन संचारित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी एवं एचआईवी जैसे रोग शामिल हैं। (Ref)
  • अगर महिला पीरियड में टैम्पोन का इस्तेमाल करती है और सेक्स के दौरान उसे नहीं निकालती, तो इसकी वजह से टैम्पोन योनि के अंदर तक जा सकता है। ऐसे में चिकित्सक की सहायता लेने की आवश्यकता भी पड़ सकती है।

इन सबके अलावा सबसे बड़ा खतरा रहता है प्रेगनेंसी का। पीरियड में संबंध बनाने से प्रेग्नेंट हो सकते हैं, इस बात को पूरी तरह से गलत नहीं ठहराया जा सकता। इसीलिए अगर आप अनचाही प्रेगनेंसी से बचना चाहती हैं, तो या तो पीरियड में संबंध न बनाएं या फिर प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें। 



  प्रेगनेंसी की सबसे ज्यादा संभावना कब होती है?  
   

गर्भधारण की सबसे ज्यादा संभावना ओव्यूलेशन प्रक्रिया के दौरान होती है। अगर महिला का मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है, तो उसका ओव्यूलेशन 12 से 14 दिनों के बीच में शुरू हो जाता है। इस दौरान अगर कपल बिना किसी सुरक्षा का इस्तेमाल किये संबंध बनाते हैं, तो महिला के प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।

 
  पीरियड में संबंध बनाने से कौन-कौन से यौन संचारित रोग हो सकते हैं?  
   

पीरियड के दौरान संबंध बनाने से यौन संचारित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी एवं एचआईवी जैसे रोग शामिल हैं।

 

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.