जानिए लड़कियों में पीरियड आने के लक्षण किस उम्र से शुरू हो सकते हैं?

 

पीरियड आने के लक्षण किस उम्र से शुरू हो सकते हैं:DocTubeBlog


पहली बार लड़कियों में पीरियड आने के लक्षण क्या होते हैं, क्या आप जानते हैं? जब किसी लड़की को पहली बार मासिक धर्म यानी पीरियड्स होते हैं तो उसे मिनार्की कहते हैं। आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ लड़कियों को मिनार्की के बारे में ज्यादा कुछ ज्ञान नहीं है। मासिक धर्म के बारे में जानकारी की कमी कई तरह की गलत धारणाओं और भेदभाव को जन्म दे सकती है। (Ref)


इसलिए शुरू से ही लड़कियों को मिनार्की के बारे में शिक्षित करना बेहद जरुरी है। इस बारे में लड़कियों में जारूकता लाने का सबसे पहला दायित्व पेरेंट्स का होता है। इसके साथ ही पेरेंट्स को लड़कियों में पहली बार पीरियड आने के लक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार पीरियड्स होने पर लड़कियां पीरियड में होने वाले ब्लीडिंग को देख कर डर जाती हैं। अगर पेरेंट्स इस पर ध्यान दें तो वे लड़कियों को पीरियड केयर से जुड़े जरूरी कदम उठाने में मदद कर सकेंगे।


अब कैसे पता चलेगा कि लड़कियों का मासिक धर्म शुरू होने वाला है (Ref)?


जब लड़की की आर्मपिट्स और प्यूबिक पर बाल बढ़ने लगे तो यह संकेत है कि लड़की का मासिक धर्म आने वाला है। आमतौर पर, ब्रेस्ट का आकार बढ़ने के लगभग 2 साल बाद लड़की का मासिक धर्म शुरू हो जाता है। अगर उम्र की बात करें तो करीबन 12 साल की उम्र से लड़कियों में पीरियड आने के लक्षण दिखना शुरू हो सकते हैं। हालांकि कुछ लड़कियों में यह 16 से 18 साल की उम्र तक भी शुरू हो सकते हैं (Ref)। आमतौर पर यह चिंता का विषय नहीं होता है।


कुछ लड़कियों के मासिक धर्म देर से शुरू क्यों होते हैं (Ref)?


दरअसल, लड़कियों का मासिक धर्म तब शुरू होता है जब उसका शरीर गर्भधारण के लिए तैयार होता है। मिनार्की आमतौर पर 8 से 17 साल की उम्र के बीच या प्यूबर्टी का पहला संकेत दिखने के 2 साल बाद होता है। कई बार कुछ लड़कियों में पीरियड आने के लक्षण देर से दिख सकते हैं। इसके संभावित कारणों में कम वजन होना, बहुत अधिक व्यायाम करना, तनाव और हार्मोन असंतुलन शामिल हैं। इसलिए यदि लड़की का मासिक धर्म 15 साल की उम्र तक शुरू नहीं होता है तो पेरेंट्स को चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर इस समस्या के पीछे का कारण जानने के लिए लड़की के हार्मोन के स्तर की जांच के लिए ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। 


FAQ

  किस कारण से पीरियड आने में देरी हो सकती है?  
   

वजन घटना, तनाव, हार्मोन असंतुलन आदि कारणों से पीरियड आने में देरी हो सकती है।

 
  लड़कियों में पहली बार पीरियड के लक्षण किस उम्र से दिखाई देते हैं?  
   

लगभग 12 साल की उम्र से ही लड़कियों में पीरियड्स के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। हालाँकि, कुछ लड़कियों में इसकी शुरुआत 16 से 18 साल की उम्र तक भी हो सकती है।

 

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.