पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आ भी सकते हैं और नहीं भी। जी हाँ, कुछ महिलाओं में प्रेगनेंसी के लक्षण साफ-साफ नजर आते हैं, तो वहीं कुछ में कोई लक्षण नजर नहीं आते। दूसरी तरफ कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो पारियड और प्रेगनेंसी के लक्षणों में अंतर ही नहीं कर पातीं, जबकि प्रत्येक महिला को इस अंतर के बारे में पता होना चाहिये। इस अंतर को जानने के लिए प्रेगनेंसी के निम्नलिखित लक्षणों को समझना जरूरी है-
एक नजर डालें पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण पर
1. प्रेगनेंसी का सबसे पहला लक्षण है, माहवारी ना आना। अगर किसी महिला का पीरियड मिस होता है, तो उसके प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ महिलाओं में हल्की ब्लीडिंग या स्पॉटिंग जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।
(Ref)
2. सुबह उठते ही जी मिचलाना या उल्टी जैसे लक्षण नजर आये, तो ये प्रेगनेंसी का संकेत हो सकते हैं। इस समस्या को मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है। कुछ महिलाओं को तो पूरे दिन या कुछ खाते ही उल्टी का एहसास होने लगता है।
(Ref)
3. पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण में मिजाज में अचानक परिवर्तन (मूड स्विंग) होना भी शामिल है। अगर बिना किसी कारण के महिला का मूड स्विंग बहुत ज्यादा हो, तो यह प्रेगनेंसी का लक्षण हो सकता है।
(Ref)
4. प्रेगनेंसी में शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के कारण महिला के स्तन के आकार में परिवर्तन नजर आ सकता है।
5. बहुत ज्यादा थकावट या कमजोरी लगना प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
(Ref)
प्रेगनेंसी टेस्ट के बारे में जानें
पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आये, तो महिला को तुरंत प्रेगनेंसी टेस्ट कराना चाहिये। इस टेस्ट में महिला के शरीर में कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन की उपस्थिति का पता चलता है। फर्टिलाइजेशन के 10 दिन बाद प्लेसेंटा द्वारा इस हार्मोन का निर्माण किया जाता है। वैसे प्रेगनेंसी टेस्ट 2 तरीके से किया जा सकता है - यूरिन टेस्ट और ब्लड टेस्ट।
1) ब्लड टेस्ट
यह परीक्षण विशेषज्ञों की देखरेख में होता है। रक्त परीक्षण का परिणाम बेहद सटीक होता है और कंसीव करने के दूसरे हफ्ते में ही इस परीक्षण की मदद से प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है।
2) यूरिन टेस्ट
पीरियड आने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण नजर आने पर महिलाएं होम प्रेगनेंसी किट की मदद से अपनी जाँच कर सकती हैं। सबसे पहले ड्रॉपर की मदद से पेशाब की बूंदे किट में दिये गये सैंपल वेल पर डालें और फिर टाइमर शुरू कर दें। इसके बाद 3 से 5 मिनट का इंतजार करें। अगर किट पर 2 लाल रंग की लाइनें नजर आये तो रिजल्ट पॉजिटिव और अगर एक लाइन नजर आये, तो इसका मतलब रिजल्ट नेगेटिव है। अगर किट पर कोई लाइन नजर न आये तो ये टेस्ट के फेल होने का संकेत होता है। ऐसे में महिला को फिर से अपना प्रेगनेंसी टेस्ट करना पड़ता है। होम प्रेगनेंसी टेस्ट का परिणाम 97 से 99% तक सही होता है।
(Ref)
प्रेगनेंसी का सबसे पहला लक्षण क्या है?
प्रेगनेंसी का सबसे पहला लक्षण है माहवारी का न आना। अगर किसी महिला का पीरियड मिस होता है, तो उसके प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में महिला को तुरंत प्रेगनेंसी टेस्ट कराना चाहिये।
क्या होम प्रेगनेंसी टेस्ट का रिजल्ट सही होता है?
आजकल महिलाएं घर पर ही अपना प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं। बाजारों में होम प्रेगनेंसी किट आसानी से मिल जाते हैं। इन होम प्रेगनेंसी किट का परिणाम 97 से 99% तक सही रहता है।
Social Plugin