प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण नजर आएं तो भूलकर भी न खाएं ये चीजें!

 

प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण:DocTubeBlog

बढ़ती उम्र और उसके साथ पुरुषों में बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (Benign Prostatic Hyperplasia) या बीपीएच की समस्या नजर आना कोई नयी बात नहीं है। दरअसल, पुरुषों में पायी जाने वाली प्रोस्टेट ग्रंथि के टिश्यू जब बढ़ने लगते हैं, तो प्रोस्टेट का आकार भी बड़ा होता जाता है। इसे ही बीपीएच कहते हैं। इस अवस्था में पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण नजर आने लगते हैं। एक सर्वे के मुताबिक 60 साल की उम्र के बाद लगभग 50% पुरुष बीपीएच की समस्या से परेशान रहते हैं। वहीं पूरे विश्व में 50 साल से कम उम्र के पुरुषों में बीपीएच की व्यापकता 20 से 60% तक हो सकती है। (Ref) 

क्या हैं प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण?

  • बार-बार पेशाब आना
  • पेशाब की धार कम होना
  • पेशाब कंट्रोल न कर पाना
  • रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना
  • पेशाब के बाद भी ड्रिपलिंग का जारी रहना

कुछ पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण गंभीर तो कुछ में मामूली हो सकते हैं। जिन मामलों में बीपीएच के लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं होते, उनमें बिना किसी इलाज के भी ये बीमारी ठीक हो सकती है। वहीं अगर बीपीएच के लक्षण थोड़े गंभीर होते हैं, तो दवाईयों से इसका उपचार किया जा सकता है। दूसरी तरफ जिन पुरुषों में बीपीएच के लक्षण बहुत ज्यादा गंभीर हो जाते हैं, सिर्फ उनमें ही सर्जरी की जरूरत पड़ती है। (Ref)

वैसे आपकी खुद की कोशिश भी आपको प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण से राहत दे सकती है। जानना चाहते हैं कैसे? तो इसका जवाब है आपका खानपान। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करने की जरूरत नहीं है। बस कुछ चीजों से परहेज आपको इस बीमारी से आराम दिला सकता है, जैसे - (Ref)

1. रेड मीट 

 रेड मीट का सेवन शरीर में एराकिडोनिक एसिड के स्तर को बढ़ा देता है। इसके कारण प्रोस्टेट में सूजन की समस्या गंभीर हो सकती है।

2. अंडा एवं पोल्ट्री 

वैसे तो अंडे का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अंडे का पीला भाग (Egg Yolk) खाने से शरीर में एराकिडोनिक एसिड के लेवल में वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण प्रोस्टेट ग्रंथि की सूजन बढ़ सकती है। 

3. प्रोसेस्ड फूट एवं शुगर 

बाहर का डब्बा बंद खाना, जंक फूड आदि चीजें पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण को और भी ज्यादा गंभीर बना सकती हैं। रिफाइन्ड शुगर से भी सूजन की समस्या बढ़ सकती है, इसीलिए इन चीजों से परहेज करें।

4. कैफीन 

कैफीन का सेवन मूत्र संबंधी परेशानियों को बढ़ा देता है। अगर व्यक्ति चाय, कॉफी या अन्य कैफीन युक्त पदार्थों का शौकीन है और साथ में बीपीएच से भी पीड़ित है, तो उसे विशेष सावधानी बरतनी चाहिये। इन चीजों से मूत्र संबंधी समस्याएं गंभीर होती हैं, जिसके कारण बीपीएच की परेशानी बढ़ सकती है। 

5. डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे  प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण और भी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

6. शराब 

बीपीएच से पीड़ित पुरुषों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिये। इससे प्रोस्टेट ग्रंथि एवं ब्लैडर इर्रीटेट हो सकते हैं और व्यक्ति को बार-बार पेशाब का एहसास हो सकता है।



इसीलिए अगर आप भी प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण से परेशान हैं, तो उपर बतायी गयी 6 चीजों से परहेज करें। आपकी जागरूकता आपको इस बीमारी से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है। इस मामले में भूलकर भी किसी तरह की गलती न करें। 


  किस उम्र में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण नजर आते हैं?  
   

एक सर्वे के मुताबिक 60 साल की उम्र के बाद लगभग 50% पुरुष बीपीएच की समस्या से परेशान रहते हैं। वहीं पूरे विश्व में 50 साल से कम उम्र के पुरुषों में बीपीएच की व्यापकता 20 से 60% तक हो सकती है।

 
  क्या बीपीएच में शराब का सेवन करना चाहिये?  
   

नहीं। जो व्यक्ति बीपीएच से पीड़ित हैं, उन्हें शराब से परहेज करना चाहिये। इसका प्रभाव प्रोस्टेट ग्रंथि एवं ब्लैडर पर पड़ सकता है और इसके कारण व्यक्ति को बार-बार पेशाब का एहसास हो सकता है।

 

No comments

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.