जानिए पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान से कैसे बचें?

 

पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान:DocTubeBlog

पीरियड्स के दौरान सेक्स करना कई लोगों के लिए आनंददायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आनंद आपको फायदे और नुकसान दोनों का अनुभव करा सकता है? इसलिए पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पहले कपल को हर पहलुओं पर ध्यान जरूर देना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पीरियड में संबंध बनाने से आपको क्या-क्या नुकसान और फायदे हो सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको कुछ ऐसे टिप्स भी देंगे जिससे आप पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान से खुद को बचा सकेंगे। 


पीरियड में सेक्स करने से हो सकते हैं ये नुकसान

पीरियड के दौरान संबंध बनाने से आमतौर पर यौन संचारित रोगों के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। इन रोगों में शामिल हैं (Ref) -

  • क्लैमाइडिया
  • हेपेटाइटिस बी
  • एचआईवी 
  • सिफलिस
  • हरपीज
  • एचपीवी
  • गुप्तांगी मस्से (जेनिटल वार्ट्स)
  • मोलस्कम कन्टेजियोसम
इसके अलावा एक और नुकसान हो सकता है और वो है अनचाही प्रेगनेंसी। जी हाँ, अगर कोई महिला पीरियड्स के दौरान भी बिना प्रोटेक्शन के संबंध बनाती है तो वो प्रेग्नेंट हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये संभव भी है? ये बिलकुल संभव है। हालाँकि, इसकी संभावना थोड़ी कम हो सकती है। 

अभी हमने चर्चा की है कि पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन नुकसानों से कैसे बचा जाए। 


पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान से बचने के लिए मानें ये 6 सुझाव

कुछ टिप्स को अपनाकर हर कपल पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान से बच सकते हैं। इसके लिए पीरियड के दौरान संबंध बनाने से पहले फॉलो करें ये 6 टिप्स (Ref)

  • महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल जरूर करें। 
  • पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करना न भूलें। 
  • सेक्स करने से पहले मेंस्ट्रुअल कप या टैम्पोन निकाल लें। 
  • ऐसे व्यक्ति के साथ यौन संबंध न बनाये जो नशीली चीजों का सेवन करता हो। (Ref)
  • मल्टीप्ल कपल के साथ संबंध न बनाएं (Ref)
  • अगर आप केवल एक ही व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाते हैं तो वो ज्यादा बेहतर होता है। 

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने के ये हैं फायदे (Ref)

अभी तक हमने बात की पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान के बारे में। अब हम जानेंगे कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आपको क्या फायदे हो सकते हैं। इस दौरान सेक्स करने से महिला के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। सामान्य तौर पर, इन संभावित लाभों में शामिल हैं:
  • पीरियड्स क्रैम्प का अनुभव कम होना
  • सेक्स के दौरान गर्भाशय के संकुचन के कारण पीरियड साइकिल का छोटा होना
  • तनाव में कमी
  •  नींद अच्छी आना 
  • सिरदर्द से राहत  
  • फिटनेस बेहतर होना 






  पीरियड में संबंध बनाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?  
   

पीरियड में संबंध बनाने से क्लैमाइडिया, हेपेटाइटिस बी, एचआईवी, सिफलिस, हरपीज, एचपीवी व अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

 
  पीरियड में सेक्स करने के क्या फायदे हैं?  
   

पाीरियड में सेक्स करने से पीरियड्स क्रैम्प का अनुभव कम होना, तनाव में कमी, नींद अच्छी आना, सिरदर्द से राहत , फिटनेस बेहतर होना व अन्य फायदे हो सकते हैं।